1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. फरवरी तक बंद हो जाएं यमुना में गिरने वाले सभी नाले: श्रीकांत शर्मा

फरवरी तक बंद हो जाएं यमुना में गिरने वाले सभी नाले: श्रीकांत शर्मा

 Written By: Bhasha
 Published : May 30, 2020 05:06 pm IST,  Updated : May 30, 2020 05:30 pm IST

श्रीकांत शर्मा ने लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनपद की समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि अभी भी कई नालों का पानी सीधे यमुना में गिर रहा है।

Uttar Pradesh Yamuna Rivers Drains in Uttar Pradesh Will be Closed by Feb Next Year Says Srikant Sha- India TV Hindi
Yamuna Rivers drains in uttar pradesh will be closed by feb next year says srikant sharma । फरवरी तक बंद हो जाएं यमुना में गिरने वाले सभी नाले: श्रीकांत शर्मा Image Source : TWITTER/KIRANKS

मथुरा. उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत शर्मा ने लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनपद की समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि अभी भी कई नालों का पानी सीधे यमुना में गिर रहा है। बहुत से बंद किये गए नाले भी ओवरफ्लो होकर बह रहे हैं या उनके पम्पिंग स्टेशन सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने वृंदावन में पानी आपूर्ति की लाइन में लीकेज तथा कुछ स्थानों पर गंदे नालों के अधिक भर जाने की शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब सीवेज के नये कनेक्शन दिए गए हैं तो ओवरफ्लो की शिकायत क्यों आ रही है। शर्मा ने नगर निगम को निर्देश दिए कि वह अगले वर्ष फरवरी माह तक हर हाल में यमुना में गिरने वाले सभी नालों को पूरी तरह बंद कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा, ‘‘इस संबंध में जो कार्य किया जा रहा है उसकी प्रगति भी धीमी है। इससे बचने के लिए नगर आयुक्त जल निगम के कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई न रहे। गर्मी में किसी भी क्षेत्र में पानी की दिक्कत न हो। यदि पेयजल आपूर्ति के मामलों में कोई दिक्कत है तो नगर निगम टैंकरों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करे।’’

उन्होंने नगर आयुक्त से मौके पर निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान कराने के लिए कहा। शर्मा ने मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र में यमुना में गिर रहे नालों को बंद करने, स्वच्छता, जलापूर्ति, सीवरेज तथा साफ-सफाई के कार्यों की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत