1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी आदित्यनाथ राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा पेश किया

योगी आदित्यनाथ राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा पेश किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2017 08:50 pm IST,  Updated : Mar 18, 2017 08:54 pm IST

योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लगने के बाद योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा राजभवन पहुंचे।

Yogi adityanath- India TV Hindi
Yogi adityanath

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लगने के बाद योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा राजभवन पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू, भूपेंद्र यादव और ओम माथुर भी थे। कल दोपहर सवा दो बजे योगी आदित्यनाथ को सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी।

आपको बता दें कि शाम में हुई विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने का फैसला लिया गया। पिछले कई दिनों से यूपी में सीएम के नाम पर सस्पेंस बना हुआ था। फिलहाल वे गोरखपुर से लोकसभा के सांसद हैं। सीएम पद की शपथ लेने के 6 महीने के अंदर उन्हें विधानसभा या विधान परिषद की सदस्यता लेनी होगी।

ये भी पढ़े

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत