लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महराजगंज के एसडीएम सत्यम मिश्रा को खराब प्रदर्शन के कारण पद से हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी थी। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया था।
Related Stories
योगी ने जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई फरियादियों ने जब समस्या समाधान में अफसरों की ओर से की जा रही लापरवाही की शिकायत की तो योगी ने ऐसे अफसरों और कर्मचारियों को दंडित करने की बात कही।