1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पिक अप बिल्डिंग में लगी आग, सीएम योगी ने दिये जांच के आदेश

पिक अप बिल्डिंग में लगी आग, सीएम योगी ने दिये जांच के आदेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2019 11:31 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 11:31 pm IST

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित पिक अप बिल्डिंग में बुधवार शाम आग लग गई। बिल्डिंग में कई सरकारी कार्यालय हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जाँच के आदेश दिए हैं।

fire- India TV Hindi
पिक अप बिल्डिंग में लगी आग, सीएम योगी ने दिये जांच के आदेश Image Source : ANI

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित पिक अप बिल्डिंग में बुधवार शाम आग लग गई। बिल्डिंग में कई सरकारी कार्यालय हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जाँच के आदेश दिए हैं।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि आग दूसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते तीसरी मंजिल में भी फैल गयी। आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां लगायी गयी। सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत होती है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी ने घटना की जाँच के लिये एक समिति गठित की है। सूत्रों ने बताया कि समिति घटना के सभी पहलुओं की जांच करेगी और 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत