नई दिल्ली: कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि आग के कारण लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए हैं।
Related Stories
दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के निर्देशक अतुल गर्ग ने कहा, "हमें सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद फौरन 17 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।" दमकल कर्मी आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं।
आग लगने की वजह से मेजेंटा लाइन की मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई है। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने तक शाहीन बाग और बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच कोई ट्रेन नहीं चलेगी।