1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान, कहा-दिल्ली में मची है मस्जिद बनाने की होड़

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान, कहा-दिल्ली में मची है मस्जिद बनाने की होड़

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2019 12:59 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 12:59 pm IST

प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उन्होंने 2014 आम चुनाव में मोदी लहर में पहली बार जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रवेश वर्मा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ और कांग्रेस के महाबल मिश्रा चुनाव को हराकर दूसरी बार संसद पहुंचे हैं।

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान, कहा-दिल्ली में मची है मस्जिद बनाने की होड़- India TV Hindi
बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान, कहा-दिल्ली में मची है मस्जिद बनाने की होड़

नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दावा किया है कि उनके संसदीय क्षेत्र सहित शहर के कई भागों में सरकारी जमीन और सड़कों पर मस्जिदें तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे यातायात प्रभावित हो रहा है और जनता को असुविधा हो रही है।

Related Stories

सांसद ने मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया। उन्होंने उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा, ‘‘’मैं पूरी दिल्ली लेकिन खासकर मेरे संसदीय क्षेत्र (पश्चिम दिल्ली) के कुछ खास भागों में सरकारी जमीन, सड़कों तथा एकांत स्थानों पर मस्जिदों के तेजी से बढने के एक खास तरीके के रुख से अवगत कराना चाहता हूं।’’

वर्मा ने कहा कि इस तरह की मस्जिदों से न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि आम लोगों को असुविधा भी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले को गंभीरता से लिया जायेगा और उपराज्यपाल के कार्यालय द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उन्होंने 2014 आम चुनाव में मोदी लहर में पहली बार जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रवेश वर्मा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ और कांग्रेस के महाबल मिश्रा चुनाव को हराकर दूसरी बार संसद पहुंचे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत