Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी सरकार ने राज्य कर्मियों को दिया दिवाली का तोहफा, DA में 5 फीसदी का किया इजाफा

योगी सरकार ने राज्य कर्मियों को दिया दिवाली का तोहफा, DA में 5 फीसदी का किया इजाफा

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 18, 2019 06:32 pm IST, Updated : Oct 18, 2019 07:42 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मियों को दिया दिवाली का तोहफा। राज्य कर्मियों का डीए 12 फीसदी से बढ़ाकर 17 फीसदी कर दिया गया है।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath govt hikes DA of UP state govt employees

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए उनका महंगाई भत्ता (डीए) बढाकर 17 फीसदी कर दिया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक जुलाई से महंगाई भत्ता बढी हुई दर से मिलेगा। उन्होंने बताया कि बढा हुआ महंगाई भत्ता राज्य कर्मचारियों के अलावा सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। 

Related Stories

प्रवक्ता ने बताया कि इस आदेश द्वारा स्वीकृत दरों पर महंगाई भत्ते की एक जुलाई से 30 सितंबर तक देय अवशेष धनराशि अधिकारी या कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जाएगी। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से देय धनराशि का भुगतान इस महीने के नियमित वेतन के साथ किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement