1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ में मुलायम से मिले योगी, शिवपाल को भी दी दिवाली की बधाई

लखनऊ में मुलायम से मिले योगी, शिवपाल को भी दी दिवाली की बधाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Oct 30, 2019 04:53 pm IST

मुलायम के अलावा योगी ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के बीच तल्खी से इतर ये एक शिष्टाचार मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी रही।

लखनऊ में मुलायम से मिले योगी, शिवपाल को भी दी दिवाली की बधाई- India TV Hindi
लखनऊ में मुलायम से मिले योगी, शिवपाल को भी दी दिवाली की बधाई

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आज सियासत की एक बहुत अच्छी तस्वीर नजर आई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को दिवाली का तोहफा भी दिया। इस मौके पर मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव भी मौजूद थे।

Related Stories

मुलायम के अलावा योगी ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के बीच तल्खी से इतर ये एक शिष्टाचार मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी रही।

विधानसभा चुनाव के वक्त कई बार ये अटकलें चलती रहीं कि शिवपाल यादव अपनी नई पार्टी के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शिवपाल की पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ा था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत