1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना, कहा अपराधियों पर मेहरबान है उप्र पुलिस

प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना, कहा अपराधियों पर मेहरबान है उप्र पुलिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Oct 30, 2019 01:22 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस जनता को परेशान कर रही है लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।

priyanka gandhi- India TV Hindi
priyanka gandhi

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस जनता को परेशान कर रही है लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। 

उन्होंने राज्य के प्रतापगढ़ की एक घटना का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "उप्र पुलिस अपराधियों पर मेहरबान है लेकिन हर दिन नागरिकों को परेशान करने में माहिर है। प्रतापगढ़ के सत्य प्रकाश शुक्ला का परिवार बता रहा है कि उनको बच्चों के सामने किस तरह प्रताड़ित किया गया।’’ 

प्रियंका ने आरोप लगाया, '' हापुड़ में इस तरह की घटना हुई थी। लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।" 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत