Sikh Festival Calendar 2026 Dates (सिख त्योहार 2026 लिस्ट): सिख धर्म दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है, जो एकता, प्रेम और एक ईश्वर में विश्वास की शिक्षा देता है। लंबे समय तक सिख धर्म में त्योहारों की तिथियां पारंपरिक विक्रमी पंचांग के अनुसार तय की जाती थीं, जिससे हर साल पर्वों की तारीखों में बदलाव होता रहता था। इस समस्या के समाधान के लिए 2003 में नानकशाही कैलेंडर को अपनाया गया। इसके बाद गुरु पर्व जैसे प्रमुख सिख उत्सव हर साल एक ही तिथि पर मनाए जाने लगे। सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी के नाम पर बनाए गए नानकशाही कैलेंडर ने सिख समुदाय को एक नई पहचान दी है, जिससे सिख समुदाय में एकरूपता और सुविधा आई।
हालांकि, दिवाली और होला मोहल्ला जैसे कुछ सिख त्योहार आज भी विक्रमी पंचांग के अनुसार ही मनाए जाते हैं, क्योंकि ये हिंदू परंपराओं से भी जुड़े हुए हैं। साल के पहले ही महीने जनवरी में सिख धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार लोहड़ी होता है। जो आमतौर पर 13 या 14 जनवरी को मनाया जाता है। इसके बाद होला मोहल्ला, बैसाखी और कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले गुरुनानक जयंती पर्व का भी खास महत्व होता है। इस आर्टिकल में हम आपको साल 2026 में पड़ने वाले सिख धर्म के प्रमुख त्योहारों की तिथियों की जानकारी दे रहे हैं।
सिख त्योहार 2026 की पूरी सूची
| माह | तिथि | दिन | पर्व / त्योहार |
|---|---|---|---|
| जनवरी | 13 जनवरी 2026 | मंगलवार | लोहड़ी |
| जनवरी | 31 जनवरी 2026 | शनिवार | गुरु हरराय जयंती |
| फरवरी | - | - | फरवरी 2026 में कोई सिख पर्व नहीं |
| मार्च | 04 मार्च 2026 | बुधवार | होला मोहल्ला शुरू |
| मार्च | 06 मार्च 2026 | शुक्रवार | होला मोहल्ला समाप्त |
| मार्च | 17 मार्च 2026 | मंगलवार | गुरु हरराय गुरयाई |
| मार्च | 19 मार्च 2026 | गुरुवार | गुरु अमरदास गुरयाई |
| मार्च | 22 मार्च 2026 | रविवार | गुरु अंगद देव ज्योति जोत |
| मार्च | 23 मार्च 2026 | सोमवार | गुरु हरगोबिंद सिंह ज्योति जोत |
| अप्रैल | 01 अप्रैल 2026 | बुधवार | गुरु हरकिशन सिंह ज्योति जोत |
| अप्रैल | 01 अप्रैल 2026 | बुधवार | गुरु तेग बहादुर गुरयाई |
| अप्रैल | 07 अप्रैल 2026 | मंगलवार | गुरु तेग बहादुर जयंती |
| अप्रैल | 09 अप्रैल 2026 | गुरुवार | गुरु अर्जुन देव जयंती |
| अप्रैल | 14 अप्रैल 2026 | मंगलवार | बैसाखी |
| अप्रैल | 18 अप्रैल 2026 | शनिवार | गुरु अंगद देव जयंती |
| अप्रैल | 30 अप्रैल 2026 | गुरुवार | गुरु अमरदास जयंती |
| मई | 10 मई 2026 | रविवार | गुरु हरगोबिंद सिंह गुरयाई |
| जून | 18 जून 2026 | गुरुवार | गुरु अर्जुन देव ज्योति जोत |
| जून | 30 जून 2026 | मंगलवार | गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती |
| जुलाई | - | - | जुलाई 2026 में कोई सिख पर्व नहीं |
| अगस्त | 07 अगस्त 2026 | शुक्रवार | गुरु हरकिशन सिंह जयंती |
| सितंबर | 12 सितंबर 2026 | शनिवार | गुरु ग्रंथ साहिब जयंती |
| सितंबर | 13 सितंबर 2026 | रविवार | गुरु अर्जुन देव गुरयाई |
| सितंबर | 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गुरु रामदास ज्योति जोत |
| सितंबर | 24 सितंबर 2026 | गुरुवार | गुरु रामदास गुरयाई |
| सितंबर | 26 सितंबर 2026 | शनिवार | गुरु अमरदास ज्योति जोत |
| अक्टूबर | 01 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | गुरु अंगद देव गुरयाई |
| अक्टूबर | 05 अक्टूबर 2026 | सोमवार | गुरु नानक देव ज्योति जोत |
| अक्टूबर | 27 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | गुरु रामदास जयंती |
| नवंबर | 03 नवंबर 2026 | मंगलवार | गुरु हरकिशन सिंह गुरयाई |
| नवंबर | 03 नवंबर 2026 | मंगलवार | गुरु हरराय ज्योति जोत |
| नवंबर | 11 नवंबर 2026 | बुधवार | गुरु ग्रंथ साहिब गुरयाई |
| नवंबर | 14 नवंबर 2026 | शनिवार | गुरु गोबिंद सिंह ज्योति जोत |
| नवंबर | 24 नवंबर 2026 | मंगलवार | गुरु नानक देव जयंती |
| दिसंबर | 12 दिसंबर 2026 | शनिवार | गुरु गोबिंद सिंह गुरयाई |
| दिसंबर | 14 दिसंबर 2026 | सोमवार | गुरु तेग बहादुर ज्योति जोत |
ये भी पढ़ें