1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL ऑक्शन में 92000000 रुपये में बिका था ये खिलाड़ी, अब सीजन के बीच टीम का साथ छोड़ लौटेगा घर वापस

IPL ऑक्शन में 92000000 रुपये में बिका था ये खिलाड़ी, अब सीजन के बीच टीम का साथ छोड़ लौटेगा घर वापस

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Dec 18, 2025 05:59 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 05:59 pm IST

IPL 2026: बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान जिनको इस बार हुए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना हिस्सा बनाया है, वह सीजन के बीच में टीम का साथ छोड़कर घर वापस लौटेंगे।

Mustafizur Rahman- India TV Hindi
मुस्तफिजुर रहमान Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होने की उम्मीद जताई गई है, जिसमें इसको लेकर 16 दिसंबर को अबू धाबी में ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा प्लेयर्स कोलकाता नाइट राइडर्स को लेने थे, जिसके लिए उनके पास पर्स भी काफी रकम मौजूद थी। केकेआर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को जहां 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा तो वहीं इसके अलावा उन्होंने अन्य प्लेयर्स के लिए भी जमकर पैसे खर्च किए। इसी में एक नाम बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का शामिल है जिनको केकेआर ने काफी मोटी रकम खर्च कर अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है जिसमें अब उनके सीजन के बीच में घर वापस लौटने की खबर सामने आई है, जो केकेआर की टीम के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।

मुस्तफिजुर 8 दिन के लिए वापस लौटेंगे घर

बांग्लादेश की टीम को अपने घर पर अप्रैल के महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसको लेकर अभी आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान किया जाना बाकी है। इसी को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट ऑपरेशन चेयरमैन नजमुल अबेदीन का एक बयान सामने आया है जो क्रिकबज के अनुसार उन्होंने बताया कि मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल के बीच में 8 दिन के लिए वापस देश लौटेंगे जब हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। हमने मुस्तफिजुर को आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी दे दी है लेकिन उन्हें इस सीरीज में खेलना होगा। बता दें कि बांग्लादेश को यदि वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपनी सीधी जगह बनानी है तो उनके लिए इस वनडे सीरीज को जीतना काफी महत्वपूर्ण होगा। अभी बांग्लादेश की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में 10वें नंबर पर है और उन्हें वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह बनानी है तो टॉप-8 में पहुंचना होगा। साल 2025 में बांग्लादेश की टीम ने 11 वनडे मैच खेले हैं और उसमें से उन्हें सिर्फ तीन मुकाबलों में ही जीत मिली।

केकेआर के लिए हो सकता है बड़ा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड़ 20 लाख रुपये में आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है, ऐसे में उनके 8 दिन के लिए सीजन के बीच वापस जाने से केकेआर को बड़ा झटका लगता है। मुस्तफिजुर की गिनती टी20 फॉर्मेट के शानदार गेंदबाजों में की जाती है, वहीं आईपीएल में उनके रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 60 मैचों में खेलते हुए 28.45 के औसत से 65 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

IPL ऑक्शन के बाद PCB की खटिया हुई खड़ी, PSL में पड़ सकता है विदेशी प्लेयर्स का अकाल

इस खिलाड़ी ने क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन, अब ऑक्शन में 14.2 करोड़ लेकर मचाई सनसनी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल