1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आलू से बनाएं ये कुरकुरी और चटपटी डिश, जरूर ट्राई करें पोटैटो गार्लिक बॉल्स की रेसिपी

आलू से बनाएं ये कुरकुरी और चटपटी डिश, जरूर ट्राई करें पोटैटो गार्लिक बॉल्स की रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 18, 2025 04:49 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 04:49 pm IST

Potato Garlic Balls Recipe: क्या आपने कभी पोटैटो गार्लिक बॉल्स खाई हैं? अगर नहीं, तो आपको इस मसालेदार और क्रिस्पी डिश की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

पोटैटो गार्लिक बॉल्स- India TV Hindi
पोटैटो गार्लिक बॉल्स Image Source : HOMECOOKINGSHOW/YT

क्या आपको भी अक्सर कुछ स्पाइसी और क्रिस्पी खाने की क्रेविंग्स होती रहती हैं? अगर हां, तो आज हम आपको पोटैटो गार्लिक बॉल्स बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे। इस डिश का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। पोटैटो गार्लिक बॉल्स बनाने के लिए आपको न तो बहुत ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा समय लगेगा। आइए स्टेप बाई स्टेप इस डिश की रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको कुकर में आलू को बॉइल कर लेना है। अब आलू को छीलकर आपको इन्हें एक कटोरे में अच्छी तरह से मैश कर लेना है।

दूसरा स्टेप- इसके बाद लहसुन को छील लीजिए। एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म कर छिली हुई लहसुन की कलियों को भून लीजिए।

तीसरा स्टेप- जब लहसुन की कलियां भुन जाएं, तब आपको इन्हें भी मैश कर लेना है। एक कटोरे में मैश्ड आलू और मैश्ड लहसुन निकाल लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद आपको इसी कटोरे में एक कप कॉर्न स्टार्च, बेसन, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, कुटी हुई काली मिर्च, चाट मसाला, नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया निकाल लेना है।

पांचवां स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आपको इसी मिक्सचर से छोटी-छोटी बॉल्स तैयार कर लेनी है।

छठा स्टेप- अब कड़ाही में तेल एड कर गर्म कर लीजिए। इसके बाद गर्मागर्म तेल में इन बॉल्स को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लीजिए।

पोटैटो गार्लिक बॉल्स सर्व करने के लिए तैयार हैं। आप इस डिश को मेयोनीज के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा चाय के साथ भी पोटैटो गार्लिक बॉल्स के टेस्ट का लुत्फ उठाया जा सकता है। पोटैटो गार्लिक बॉल्स का क्रिस्पी और चटपटा टेस्ट आपकी जुबान के सारे के सारे टेस्ट बड्स को खोल देगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल