1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. वर्षा जल संचय की सुविधा होगी, तभी मिलेगी भवन निर्माण की अनुमति: योगी

वर्षा जल संचय की सुविधा होगी, तभी मिलेगी भवन निर्माण की अनुमति: योगी

 Written By: Bhasha
 Published : May 16, 2017 03:29 pm IST,  Updated : May 16, 2017 03:30 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि राज्य में मकान के निर्माण की मंजूरी तभी दी जाएगी, जब भवन योजना में वर्षा जल संचय की सुविधा होगी। योगी ने राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, अगर प्लान दर्शाता है कि वर्षा जल संचय की व्यवस

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि राज्य में मकान के निर्माण की मंजूरी तभी दी जाएगी, जब भवन योजना में वर्षा जल संचय की सुविधा होगी। योगी ने राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, अगर प्लान दर्शाता है कि वर्षा जल संचय की व्यवस्था है, तभी भवन निर्माण की अनुमति दी जाएगी।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूजल स्तर गिरने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जहां संभव हो, नये तालाब खोदे जाने चाहिए। सरकार जल संरक्षण सुनिश्चित करने और वनीकरण को प्रोत्साहित करने के सभी कदम उठाएगी।

शहरी विकास विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान हाल ही में मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया था कि जल संकट दूर करने के उपायों के तहत वर्षा जल संचय किया जा सकता है। योगी ने कहा था कि उनकी सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि राज्य की जनता पेयजल संकट का सामना नहीं करे।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य अजय कुमार लल्लू और अन्य सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से भूजल स्तर बढ़ाने के उपायों के बारे में जानना चाहा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत