1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'सीएम के रूप में मैं संविधान और जनता का चौकीदार हूं'

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'सीएम के रूप में मैं संविधान और जनता का चौकीदार हूं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2019 04:30 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 04:30 pm IST

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि एक योगी के रूप में वे धर्म के चौकीदार हैं जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वे संविधान और जनता के चौकीदार हैं।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि एक योगी के रूप में वे धर्म के चौकीदार हैं जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वे संविधान और जनता के चौकीदार हैं। वहीं उन्होंने प्रदेश की जनता से कहा है कि वे भ्रष्टाचारियों से सचेत रहे। योगी आदित्यनाथ ने आज दो ट्वीट कर ये बातें कहीं।

सीएम योगी ने अपने पहले ट्वीट में कहा- एक योगी और सन्यासी होने के नाते मैं धर्म का चौकीदार हूं और प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में संविधान व जनता का चौकीदार हूं।

वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा-जिन लोगों ने प्रदेश के संसाधनों में लूट खसोट मचाई थी, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये थे, चौकीदार के चौकन्ने होने से उन्हें अपार वेदना होगी यह देखा और समझा जा सकता है। प्रदेश की जनता ऐसे भ्रष्टाचारियों से अवश्य सचेत रहे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत