1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP में अब योगी सरकार, कल CM पद की लेंगे शपथ

UP में अब योगी सरकार, कल CM पद की लेंगे शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2017 05:56 pm IST,  Updated : Mar 18, 2017 06:53 pm IST

आखिरकार यूपी के नए नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया। विधायक दल की बैठक में बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लग गई है।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

लखनऊ: आखिरकार यूपी के नए नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया। विधायक दल की बैठक में बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लग गई है। इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम के नाम पर भी फैसला हो गया है। केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम होंगे। 

आपको बता दें कि इससे पहले मनोज सिन्हा का नाम आगे चल रहा था। लेकिन आज सुबह से तेजी से बदले घटनाक्रम बदला। सुबह उन्हें चार्टड विमान से दिल्ली बुलाया गया। शाम होते-होते अंतत: योगी आदित्यनाथ के नाम पर चर्चा तेज हो गई। 

विधायक दल की बैठक में चश्मा पहनकर विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे योगी आदित्यनाथ आत्मविश्वास से भरपूर नजर आए। उन्होंने हाथ उठाकर विक्टरी साइन के जरिए लोगों का अभिवादन किया। 

ये भी पढ़ें:

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत