1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश की समाजवादी पेंशन योजना पर योगी सरकार ने लगाई रोक

अखिलेश की समाजवादी पेंशन योजना पर योगी सरकार ने लगाई रोक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2017 11:08 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 11:08 pm IST

यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना पर फिलहाल रोक लगा दी है।

Samajwadi pension- India TV Hindi
Samajwadi pension

नई दिल्ली: यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना पर फिलहाल रोक लगा दी है। समाजवादी पेंशन योजना अखिलेश सरकार ने शुरू की थी। योगी सरकार ने इस योजना पर जांच बिठा दी है और अगले आदेश तक इसपर रोक लगाने का फैसला किया है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सरकार इस बात की जांच करेगी कि इस पेंशन योजना का लाभ इसके असली हकदार लोगों को मिल रहा है या नहीं। योगी सरकार को ऐसी शिकायतें मिली थी कि वास्तव में जो लोग इसके हकदार हैं उन्हें इस पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। शिकायतों पर कदम उठाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगले आदेश तक समाजवादी पेंशन योजना पर रोक लगा दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत