1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां-वहां कांग्रेस हारती है: योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां-वहां कांग्रेस हारती है: योगी आदित्यनाथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2017 11:57 pm IST,  Updated : Sep 28, 2017 11:57 pm IST

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर प्रवास पर गए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की हार का कारण बताया है।

Yogi Aditynath- India TV Hindi
Yogi Aditynath Image Source : PTI

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर प्रवास पर गए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की हार का कारण बताया है। (23:00) 

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां-वहां कांग्रेस हारती है। इस समय वह गुजरात में घूम रहे हैं, ऐसे में वहां भी कांग्रेस की हार और भाजपा की बंपर जीत तय है।"

उन्होंने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा, "राहुल गुजरात में मंदिर घूम रहे हैं, लेकिन उनके मंदिर-मंदिर घूमने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्हें तो मंदिर में बैठना तक नहीं आता। विधानसभा चुनाव के दौरान वाराणसी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में राहुल के बैठने के तरीके पर वहां के पुजारी ने टोका था कि वह नमाज अदा करने नहीं आए हैं, तब जाकर वह सही तरीके से बैठे।" गुजरात चुनाव में स्टार प्रचारक बनने के सवाल पर योगी ने कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारक सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं। उन्हें पार्टी नेतृत्व जहां भेजेगा, वह वहां जाएंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत