1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: ठंडी 'रोटी' परोसने पर युवक ने ढाबा मालिक को मारी गोली

UP: ठंडी 'रोटी' परोसने पर युवक ने ढाबा मालिक को मारी गोली

 Reported By: IANS
 Published : Dec 25, 2020 11:37 am IST,  Updated : Dec 25, 2020 08:11 pm IST

एटा में ठंडी 'रोटी' परोसने पर एक युवक ने कथित तौर पर सड़क किनारे ढाबा चलाने वाले को गोली मार दी। आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

UP: ठंडी 'रोटी' परोसने पर...- India TV Hindi
UP: ठंडी 'रोटी' परोसने पर युवक ने ढाबा मालिक को मारी गोली Image Source : FILE PHOTO

एटा (उप्र): एटा में ठंडी 'रोटी' परोसने पर एक युवक ने कथित तौर पर सड़क किनारे ढाबा चलाने वाले को गोली मार दी। आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक यह घटना गुरुवार को बस स्टैंड के सामने स्थित एक ढाबे (भोजनालय) में हुई।

पुलिस ने कहा कि 2 युवक ढाबे में रात लगभग साढ़े 11 बजे खाना खाने आए थे, उस समय ढाबा बंद होने वाला था। तब भी ढाबा मालिक ने उन्हें खाना परोसा, लेकिन युवाओं ने उन्हें ठंडी रोटी परोसे जाने पर आपत्ति जताई। मालिक अवधेश यादव ने उन्हें समझाने की कोशिश कि यह ढाबे के बंद होने का समय है लेकिन युवकों ने उनके साथ बहस की और इसी दौरान कथित तौर पर एक युवक ने यादव को गोली मार दी। यादव को दाहिनी जांघ पर गोली लगी है।

ढाबा मालिक को अस्पताल ले जाया गया और गोली निकाली गई। बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा, "दोनों आरोपी अमित चौहान और कसुसताब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 2 लाइसेंसी पिस्तौल जब्त किए गए हैं। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 386 और 506 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।"

कोरोना वैक्सीन में सुअर की चर्बी को लेकर महमूद मदनी ने कही ये बात, इसलिए मचा है विवाद

रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, सफर से पहले WhatsApp पर ऐसे चेक करें ट्रेन का स्टेटस

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत