1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: Lockdown में युवक ने हेल्पलाइन पर मांगे समोसे, डीएम ने भिजवाए और फिर...

यूपी: Lockdown में युवक ने हेल्पलाइन पर मांगे समोसे, डीएम ने भिजवाए और फिर...

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 04:36 pm IST

रामपुर में एक युवक ने जिला कलेक्टर के नियंत्रण कक्ष में फोन कर समोसे और चटनी की मांग की। नियंत्रण कक्ष द्वारा फोन काट दिए जाने के बावजूद वह फोन करता रहा और चार समोसे मांगता रहा।

युवक ने हेल्पनलाइन पर...- India TV Hindi
युवक ने हेल्पनलाइन पर मांगे समोसे, सजा मिली

रामपुर (उप्र): सुनने में यह विचित्र लगे लेकिन रामपुर में एक युवक ने जिला कलेक्टर के नियंत्रण कक्ष में फोन कर समोसे और चटनी की मांग की। नियंत्रण कक्ष द्वारा फोन काट दिए जाने के बावजूद वह फोन करता रहा और चार समोसे मांगता रहा। उसका कहना था कि वह नाश्ता करने के लिए तरस रहा था।

अंत में, जिला मजिस्ट्रेट आंजनेय कुमार ने अधिकारियों से उसे चार समोसे भेजने के लिए कहा। लॉकडाउन के दौरान अधिकारियों को इस तरह परेशान करने की सजा के रूप में जिला मजिस्ट्रेट ने युवक को समोसे के साथ नाले की सफाई करने का आदेश भी भेजा।

जिला मजिस्ट्रेट ने बाद में अपने ट्विटर हैंडल पर नाले की सफाई कर रहे युवक की तस्वीरें भी साझा कीं। हालांकि उन्होंने युवक का नाम नहीं बताया।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत