1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर के बाद कन्नौज में 'समाजवादी इत्र' कारोबारी पीयूष जैन के घर पर आईटी की रेड, 8 बोरों में मिले 2-2 हजार रुपए के नोट; अबतक 10 करोड़ की रिकवरी

कानपुर के बाद कन्नौज में 'समाजवादी इत्र' कारोबारी पीयूष जैन के घर पर आईटी की रेड, 8 बोरों में मिले 2-2 हजार रुपए के नोट; अबतक 10 करोड़ की रिकवरी

 Published : Dec 26, 2021 03:38 pm IST,  Updated : Dec 26, 2021 05:20 pm IST

दरअसल, पिछले दिनों कानपुर में इत्र के बड़े कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापा पड़ा था। इस रेड में इतने नोट मिले कि लोगों के होश उड़ गए। इनकम टैक्स को अब तक करीब 160 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली थी।

Highlights

  • कानपुर में पीयूष जैन के घर पर 177 करोड़ का कैश और 160 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा
  • पीयूष जैन की कंपनी ने पिछले महीने 'समाजवादी इत्र' लॉन्च किया था
  • पियुष जैन के कानपुर और कन्नौज वाले घर से नोटों का खजाना मिला

लखनऊ: कानपुर के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भी आयकर की रेड में करोड़ों रुपये कैश मिला है। हालांकि, अभी तक कितना कैश मिला है इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये रेड कानपुर के बाद कन्नौज में पीयूष जैन के घर पर पड़ी है। नोट गिनने वाली मशीनें पीयूष जैन के घर मंगाई गई हैं। घर से आठ बोरे मिले हैं जिसमें दो-दो हजार रुपए के नोट भरे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक 10 करोड़ कैश की रिकवरी कन्नौज आवास से हुई है।

 

कन्नौज स्थित इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर इनकम टैक्स और DGGI यानी जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की तरफ से तलाशी की गई है। आयकर की टीम पीयूष जैन के बेटे को लेकर कन्नौज वाले घर गई। कुल तीन मकानों में तलाशी किया गया है। पहले कानपुर में पीयूष जैन के घर पर 177 करोड़ का कैश मिला था और 160 करोड़  की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ था। 

दरअसल, पिछले दिनों कानपुर में इत्र के बड़े कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापा पड़ा था। इस रेड में इतने नोट मिले कि लोगों के होश उड़ गए। इनकम टैक्स को अब तक करीब 160 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली थी।

इत्र कारोबारी पीयूष जैन की कंपनी ने पिछले महीने 'समाजवादी इत्र' लॉन्च किया था। खुद अखिलेश यादव ने सपा दफ्तर में ये इत्र लॉन्च किया था। घर के अंदर अलमारी में बंडल बनाकर नोट रखे गए थे। इनकम टैक्स की टीम ने पीयूष जैन के बिजनेस से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत