1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कन्नौज:अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले सौहार्द की सुगंध कैसे पसंद करेंगे

कन्नौज:अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले सौहार्द की सुगंध कैसे पसंद करेंगे

 Written By: Ravi Kumar Gupta
 Published : Dec 31, 2021 02:12 pm IST,  Updated : Dec 31, 2021 02:15 pm IST

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे हैं। इस दौरान अखिलेश ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।

Akhilesh Yadavs attack on BJP from Kannauj- India TV Hindi
अखिलेश यादव Image Source : INDIA TV/ FILE PHOTO

Highlights

  • नोटबंदी के बाद पीयूष जैन के घर इतना पैसा कहां से आया
  • बीजेपी ने कन्नौज में बन रहे फॉरेंसिक लैब का काम रोका है
  • पीयूष जैन के साथ हमारा रिश्ता नहीं है

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेस कर सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा- "नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले सौहार्द की सुगंध कैसे पसंद करेंगे।" साथ ही इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बीजेपी ने यहां पर कोई काम नहीं किया है। उल्टे बीजेपी ने कन्नौज में बन रहे फॉरेंसिक लैब का काम रोका है।

पुष्पराज जैन के घर छापेमारी वाली बात पर बोले कि भाजपा ने खीझ मिटाने के लिए ऐसा किया है। पीयूष जैन के साथ हमारा रिश्ता नहीं है। इसलिए सपा के नेताओं के घर पर छापे मारे जा रहे हैं। साथ ही रैली पर निशाना साधते हुए बोले कि मनरेगा मजदूरों को पैसे का लालच देकर भीड़ इकट्ठा किया जा रहा है। साथ ही पूछा कि नोटबंदी के बाद पीयूष जैन के घर इतना पैसा कहां से आया।

यहां पर देखें अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेस का वीडियो-

कानपुर में पीयूष जैन के घर हुई छापेमारी को लेकर अखिलेश ने कहा कि इसको लेकर भी बीजेपी ने खूब झूठ फैलाया। बीजेपी झूठ की राजनीति कर रही है। अब पुष्पराज जैन को सिर्फ निशाना बनाया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत