1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'काशी स्टेशन का होगा कायाकल्प, मंदिरों की संस्कृति को ध्यान में तैयार होगा डिजाइन'- अश्वनी वैष्णव

'काशी स्टेशन का होगा कायाकल्प, मंदिरों की संस्कृति को ध्यान में तैयार होगा डिजाइन'- अश्वनी वैष्णव

 Published : Nov 05, 2022 03:01 pm IST,  Updated : Nov 05, 2022 03:01 pm IST

रेल मंत्री ने कहा कि स्टेशन का डिजाइन काशी के धार्मिक और मंदिरों की संस्कृति को ध्यान में रख कर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काशी स्टेशन को वॉटर और एयर रूट से जोड़ने की भी तैयारी है।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव(फाइल फोटो)- India TV Hindi
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव(फाइल फोटो) Image Source : FILE

UP News: भाजपा नेता और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि धार्मिक नजर से महत्वपूर्ण काशी रेलवे स्टेशन का रिडवलपमेंट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका डिजाइन काशी के धार्मिक और मंदिरों की संस्कृति को ध्यान में रख कर तैयार किया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि 350 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का रिडवलपमेंट करने से वित्तीय गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अश्वनी वैष्णव ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शनिवार को काशी स्टेशन और राजघाट पुल का इंस्पेक्शन किया। 

'इनलैंड वॉटर-वे पीएम नरेंद्र मोदी की संकल्पनाल है'

रेल मंत्री ने कहा कि स्टेशन का डिजाइन काशी के धार्मिक और मंदिरों की संस्कृति को ध्यान में रख कर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काशी स्टेशन को वॉटर और एयर रूट से जोड़ने की भी तैयारी है। बकौल वैष्ण‍व, “इसकी डिजाइनिंग पर काम चल रहा है। डिजाइन तय होने के बाद प्रधानमंत्री से परमिशन ले कर काम शुरू कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इनलैंड वॉटर-वे पीएम नरेंद्र मोदी की संकल्पना है। उन्होंने कहा कि इनलैंड वाटर-वे की जेटी को भी काशी स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिसमें ढाई से तीन साल तक का समय लगेगा। 

मंत्री ने राजघाट स्थित मालवीय पुल के निरीक्षण के दौरान कहा कि इस पुल की जगह अब गंगा पर नया पुल बनाया जाएगा। इस पुल पर रेलवे की चार लाइन और उसके ऊपर राजमार्ग के छह लेन बनेंगे। 

'जब नई पटरियां बिछेंगी तो नई ट्रेन चलेंगी'

रेल मंत्री ने कहा कि पिछले आठ सालों के विकास की देन है कि रेलवे में अब 12 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से पटरियां बिछाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब नई पटरियां बिछेंगी तो नई ट्रेन चलेंगी। मंत्री ने कहा कि बनारस में बुलेट ट्रेन का सर्वे का काम चल रहा है और देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी जिससे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बुलेट ट्रेन के और भी कॉरिडोर बनाएं जाएंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत