1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Assembly Elections 2022 LIVE Updates: पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, प्रियंका का आरोप- अयोध्या में दलितों की जमीन हड़पी गई

Assembly Elections 2022 LIVE Updates: पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, प्रियंका का आरोप- अयोध्या में दलितों की जमीन हड़पी गई

 Written By: Neeraj Jha
 Updated : Dec 25, 2021 10:49 pm IST

आगामी कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में विधानसभा चुनावों होने हैं।

विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली: देश में कुछ महीने बाद 5 राज्यों में- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में विधानसभा चुनावों होने को हैं। ऐसे में चुनाव आयोग की तारीखों के ऐलान का इंतजार हर किसी को है। लेकिन, राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। हर दल सत्ता में अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सत्ता में वापसी के लिए मैनपुरी से एटा और रायबरेली से आजमगढ़ तक अपने गढ़ को मजबूत करने के लिए विजय यात्रा निकाल रहे हैं। आज वो अलीगढ़ में सहयोगी दल रालोद के साथ मंच साझा करेंगे। वहीं, पीएम मोदी का वाराणसी में दस दिनों के भीतर ये दूसरा दौरा है। कांग्रेस महिलाओं के बुते अपने वोट बैंक को साधने में जुटी हुई है।

जबकि, सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में जन विश्वास यात्रा के जरिए वोटबैंक को अपनी तरफ फिर से खिंचने की जुगत में लगी हुई है। पीएम मोदी अब तक कई योजनाओं का ऐलान कर चुके हैं। वहीं, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी  चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत के पार्टी से मोहभंग के बाद कांग्रेस उत्तराखंड में मुश्किल के बीच घिरती नजर आ रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Assembly Elections 2022 LIVE Updates:

Auto Refresh
Refresh
  • 12:51 PM (IST)
    Posted by Neeraj Kumar

    प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर आरोप, अयोध्या में दलितों की जमीन हड़पी गई

    प्रियंका गांधी ने गुरुवार को योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा है कि आस्था के साथ धोखा हो रहा है। अयोध्या में मंदिर बनाने के नाम पर दलितों की जमीन हड़पी गई।

  • 8:36 AM (IST)
    Posted by Neeraj Kumar

    अलीगढ़ में अखिलेश-जयंत आज भरेंगे हुंकार, पूर्व पीएम चरण सिंह की जयंती पर रैली का आयोजन

    अलीगढ़ के इगलास इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की संयुक्त महारैली होगी। इसमें अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी- दोनों शामिल होंगे। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा माने जाते रहे हैं।

  • 8:35 AM (IST)
    Posted by Neeraj Kumar

    10 दिन के भीतर PM मोदी का दूसरा वाराणसी दौरा आज, 2100 करोड़ की 27 परियोजनाओं की देंगे सौगात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा कर करखियां में बनास डेयरी काशी संकुल का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर 2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात काशी को देंगे। इसमें करखियांव में डेयरी संयंत्र का शिलान्यास, बेनियाबाग में पार्किंग और इंट्रीग्रेटेड सर्विलांस सिस्टम सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत