1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम के चरण पादुका की पूजा, मौके पर मौजूद रहें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम के चरण पादुका की पूजा, मौके पर मौजूद रहें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

 Published : Nov 03, 2022 11:16 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 11:17 pm IST

माता अहिल्या धाम में समागम की तैयारियां काफी जोरों पर तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में कई नामचीन से संत मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में 9 राज्यों के मुख्यमंत्री, 2 उपमुख्यमंत्री और पांच राज्यों के राज्यपाल भी इस आयोजन में शामिल होंगे

सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे- India TV Hindi
सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे Image Source : TWITTTER/YOGIADITYANATH

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका का पूजन किया। सीएम योगी के साथ केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौक पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने पादुका को वैदिक मंत्राोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा की। आपको बता दें कि योगी ने पादुका सबसे पहले गंगा जल से अभिषेक किया और इसके बाद पुष्प भी चढ़ाए। इसके बाद योगी ने पादुका रथ को रवाना किया। 

अश्विनी चौब ने पूजा-पाठ की

केन्द्रीय मंत्री ने अश्विनी चौबे ने भी पादुका का पूजा अर्चना की। इस संबंध में योगी आदित्य नाथ ने ट्विटर पर लिखा कि 'आज लखनऊ में प्रभु श्री राम की चरण पादुका के प्रतीक स्वरूप  की मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर'। श्री राम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा श्री अयोध्या जी से बक्सर होते हुए श्री जनकपुर धाम जाएगी। इस संबंध में सांसद अश्विनी चौबे ने बताया कि यह यात्रा श्री अयोध्या जी से बक्सर के अहिरौली में आयोजित हो रहे सनातन संस्कृति समागम स्थल पर 5 नवंबर को देर शाम पहुंचेगी। इसके बाद फिर नवंबर के बाद यह यात्रा श्री जनकपुर धाम जाएगी। 

मुख्य अतिथि के रूप में मोहन भागवत 
आपको बता दें कि माता अहिल्या धाम में समागम की तैयारियां काफी जोरों पर तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में कई नामचीन से संत मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में 9 राज्यों के मुख्यमंत्री, 2 उपमुख्यमंत्री और पांच राज्यों के राज्यपाल भी इस आयोजन में शामिल होंगे। इसी बीच 8 नवंबर को यहीं पर अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन होगा, इस धार्मिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप मोहन भागवत होंगे। देवोत्थान एकादशी से यह समागम शुरू होगा। इसमें संत रामभद्राचार्य की रामकथा भी होगी। फिर जाकर 15 नवंबर को पूर्णाहुति होगी।  

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत