1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्ध नगर में एक महिला ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान, मृतका के परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

गौतमबुद्ध नगर में एक महिला ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान, मृतका के परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

 Published : Nov 22, 2022 01:03 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 01:08 pm IST

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से एक सुसाइड का मामला सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में एक 35 साल की महिला ने 16वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक सुसाइड का मामला सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में एक 35 साल की महिला ने 16वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक घटना जिले के बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक ईको विलेज-3 की है। 

मामले में पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मृतका के पति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने 16वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 

तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का पति पेशे से एक पत्रकार है और महिला पीएचडी कर रही थी। उन्होंने बताया कि तीन साल पहलो दोनों की लव मैरिज हुई थी। मीडिया प्रभारी के मुताबिक, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

'रात को साथ में शराब पीने के समय हुआ विवाद'

मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली है। उसने तीन साल पहले सुभाष यादव से लव मैरिज की थी। मीडिया प्रभारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुभाष ने पुलिस को बताया है कि वह सोमवार देर रात को अपनी पत्नी के साथ शराब पी रहा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद सविता ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत