1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. VIDEO: न्यू ईयर की पार्टी में बवाल, महिला के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में जमकर हुई मारपीट

VIDEO: न्यू ईयर की पार्टी में बवाल, महिला के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में जमकर हुई मारपीट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 01, 2023 01:56 pm IST,  Updated : Jan 01, 2023 01:56 pm IST

Viral Video: मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो गुट आपस में जमकर मारपीट कर रहे हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यह लोग ऐसी घटनाएं कर चुके हैं।

न्यू ईयर की पार्टी में दो गुटों के बीच हंगामा- India TV Hindi
न्यू ईयर की पार्टी में दो गुटों के बीच हंगामा Image Source : SOCIAL MEDIA

Viral Video: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी के फर्स्ट एवेन्यू के सिटी पार्क में बीती रात नए साल की पार्टी मनाने के लिए सोसाइटी के लोग जमा हुए थे। सोसाइटी के लोग अपने-अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मना रहे थे, तभी कुछ लोग जश्न के दौरान महिला के साथ बदतमीजी करने लगे और उनके साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। 

डांस करने के दौरान पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने सोसाइटी की महिलाओं के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की और उन्हें अपनी तरफ खींचा, जिसको देखकर परिवार के लोग पहुंचे और उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद आपस में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद सोसाइटी में काफी हंगामा हुआ। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

दो गुट जमकर कर रहे मारपीट

पुलिस के मुताबिक, जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दो गुट आपस में जमकर मारपीट कर रहे हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यह लोग ऐसी घटनाएं कर चुके हैं।

बता दें कि नए साल में नोएडा पुलिस हाई अलर्ट पर थी, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना में 4 लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत