1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सवारी बनकर बैठते थे, नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लेकर हो जाते थे फरार, 5 शातिर बदमाश अरेस्ट

सवारी बनकर बैठते थे, नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लेकर हो जाते थे फरार, 5 शातिर बदमाश अरेस्ट

 Published : Nov 18, 2022 07:24 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 07:24 pm IST

दादरी पुलिस ने शुक्रवार को सलीम, गुलफाम, शमशाद, सलमान और समीर को गिरफ्तार किया है। यह सभी चोर दिल्ली के रहने वाले हैं यह लोग दादरी और आसपास में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।

शातिर बदमाश गिरफ्तार- India TV Hindi
शातिर बदमाश गिरफ्तार Image Source : IANS

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह चोर जहरखुरानी गिरोह के सदस्य हैं जो वाहन चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। चोरों से चोरी के तीन ई रिक्शा भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वाहनों में सवारी बनकर बैठते थे और उसके बाद वाहन चालकों को नशीला पदार्थ खिला कर वाहन लेकर फरार हो जाते थे।

दादरी पुलिस ने शुक्रवार को सलीम, गुलफाम, शमशाद, सलमान और समीर को गिरफ्तार किया है। यह सभी चोर दिल्ली के रहने वाले हैं यह लोग दादरी और आसपास में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य आए दिन वाहनों में सवारी बन कर बैठ जाते थे और फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लूट कर फरार हो जाते थे इस गिरोह के पांच सदस्यों को फिलहाल गिरफ्तार किया गया है और इनकी आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही साथ इनके गैंग में और कौन-कौन लोग हैं इस पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत