1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. IAS Transfer in UP: यूपी में 16 सीनियर आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, इन्हें मिले अहम पद, पढ़ें पूरी लिस्ट

IAS Transfer in UP: यूपी में 16 सीनियर आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, इन्हें मिले अहम पद, पढ़ें पूरी लिस्ट

 Published : May 01, 2022 11:27 pm IST,  Updated : May 01, 2022 11:27 pm IST

अपर मुख्य सचिव नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के दीपक कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है और सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग बनाया गया है। इससे पहले वह प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।  

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath Image Source : FILE

Highlights

  • यूपी में 16 सीनियर आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
  • सीनियर आईएएस मनोज कुमार सिंह को एपीसी पद की जिम्मेदारी
  • ग्रेटर नोएडा के सीईओ नरेंद्र भूषण को PWD का प्रमुख सचिव बनाया गया

IAS Transfer in UP: यूपी की योगी सरकार में प्रशासनिक तौर पर बड़ा फेरबदल किया गया है और 16 सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। सीनियर आईएएस मनोज कुमार सिंह को एपीसी पद की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रेटर नोएडा के सीईओ नरेंद्र भूषण को PWD का प्रमुख सचिव बनाया गया है। 

अपर मुख्य सचिव नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के दीपक कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है और सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग बनाया गया है। इससे पहले वह प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसके अलावा डॉ. रजनीश दुबे को मुख्य सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य विभाग, पशुधन और समन्वय विभाग एवं परियोजना डास्प लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वहीं परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और अरविंद कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

संजीव कुमार मित्तल को बनाया गया राजस्व परिषद का अध्यक्ष, नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव PWD

संजीव कुमार मित्तल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष, अरविंद कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव PWD, सुरेंद्र सिंह को CEO, ग्रेटर नोएडा, नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, दीपक कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग, सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग, सुधीर गर्ग को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग दिया गया है। 

डॉ. रजनीश दुबे को मुख्य सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य विभाग, पशुधन और समन्वय विभाग एवं परियोजना डास्प लखनऊ, मनोज कुमार सिंह को कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग, अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव नगर विकास नगर, रोजगार गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग तथा राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय, राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसारण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

एल. वेंकटेश्वर लू को प्रमुख सचिव परिवहन विभाग, नीना शर्मा को निदेशक यूपी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ, एम. देवराज को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का अतिरिक्त प्रभार और एस. राधा चौहान को वित्त आयुक्त अपर मुख्य सचिव, वित्त संस्थागत, मुख्य सचिव राज्य कर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत