1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिल्ली-NCR के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के अलग-अलग ठिकानों पर पड़ी IT की रेड

दिल्ली-NCR के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के अलग-अलग ठिकानों पर पड़ी IT की रेड

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jan 04, 2022 09:34 am IST,  Updated : Jan 04, 2022 10:15 am IST

आयकर विभाग की तरफ दिल्ली-एनसीआर के बड़े बील्डर अजय चौधरी के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

IT Raid - India TV Hindi
दिल्ली-NCR के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के अलग-अलग ठिकानों पर पड़ी IT की रेड    Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

Highlights

  • अजय चौधरी की कंपनी अजय चौधरी इंटरप्राइजेज के ठिकानों पर आईटी की रेड पड़ी है।
  • अजय चौधरी के दिल्ली, नोएडा, आगरा आदि ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

नई दिल्ली: आयकर विभाग के नोएडा डिवीजन की तरफ से दिल्ली-एनसीआर के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। आयकर विभाग द्वारा बड़े पैमाने छापेमारी करते हुए अजय चौधरी की कंपनी अजय चौधरी इंटरप्राइजेज के नोएडा, दिल्ली और आगरा आदि ठिकानों पर रेड की गई। 

बीते दिनों आयकर विभाग की तरफ सूबे में कई रेड की गईं। आयकर विभाग ने  बीते साल 18 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, अखिलेश के OSD रहे नीटू यादव और करीबी राहुल भसीन समेत तमाम जगहों पर बेनामी संपत्ति और शेल कंपनियों के जरिए टैक्स चोरी के आरोप पर छापेमारी की थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने इसे सरकार की बदले की कार्यवाही बताया था।

छापेमारी में इनकम टैक्स की टीम ने तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज, हार्ड कॉपी डॉक्युमेंट्स, डिजिटल डाटा रिकवर करके जब्त किया था, इन दस्तावेजों से टैक्स चोरी के तमाम सबूत मिले है। सिविल कंस्ट्रक्शन में शामिल आरोपी बोगस खर्चे दिखाकर करोड़ो रुपये के खर्चे दिखा रहे थे। आरोपियों के पास से ब्लैंक बिल बुक, स्टैंप्स, बोगस सप्लायर्स के साइन हुए चेक बुक मिले थे इन सभी को जब्त किया गया है। एक कंपनी से 86 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत