1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Jammu & Kashmir Weather- श्रीनगर में ठंड से थोड़ी राहत, पारा शून्य से 2.8°C नीचे; अगले कुछ दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

Jammu & Kashmir Weather- श्रीनगर में ठंड से थोड़ी राहत, पारा शून्य से 2.8°C नीचे; अगले कुछ दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Dec 21, 2021 09:54 am IST,  Updated : Dec 21, 2021 09:54 am IST

अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर का मौसम बदल सकता है। हिमपात होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • अगले कुछ दिनों में घाटी में हिमपात की संभावना
  • जानें- कैसा रहेगा मौसम

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आज रात के तापमान में थोड़े सुधार देखने को मिले हैं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। जबकि, कल सोमवार को  -5.8°C तापमान दर्ज किया गया था।  

घाटी में जारी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 23 और 24 तारीख को दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 

एक और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 26 तारीख की शाम से जम्मू-कश्मीर के मौसम को प्रभावित कर सकता है। ये सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव से, कश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हो सकती है।

अनुमानित तीव्रता: हल्के से मध्यम (Light to moderate) (एक या दो स्थानों पर भारी) हिमपात 

अनुमानित तिथि: 27/28 दिसंबर  

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत