1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश निर्माणाधीन किसान पथ के निर्माणकार्य का निरीक्षण करने पहुंचे

लखनऊ: जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश निर्माणाधीन किसान पथ के निर्माणकार्य का निरीक्षण करने पहुंचे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2022 11:43 am IST,  Updated : Apr 01, 2022 11:57 am IST

राजधानी लखनऊ के विकास कार्यों को लेकर डीएम अभिषेक प्रकाश खुद ही मौके पर जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। निर्माणाधीन किसान पथ के कार्यों के भौतिक सत्यापन के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश अचानक किसान पथ जंक्शन प्वाइंट पहुंचे जहां उन्होंने समस्त व्यवथाओं का निरीक्षण किया।

Lucknow: District Magistrate Abhishek Prakash arrived to inspect the construction work of Kisan Path- India TV Hindi
Lucknow: District Magistrate Abhishek Prakash arrived to inspect the construction work of Kisan Path under construction Image Source : INDIA TV

Highlights

  • राजधानी लखनऊ के विकास कार्यों को लेकर डीएम अभिषेक प्रकाश सख्त
  • डीएम खुद ही मौके पर जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर अधिकारी लगातार अपडेट लेते रहते हैं। राजधानी लखनऊ के विकास कार्यों को लेकर डीएम अभिषेक प्रकाश खुद ही मौके पर जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। निर्माणाधीन किसान पथ के कार्यों के भौतिक सत्यापन के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश अचानक किसान पथ जंक्शन प्वाइंट पहुंचे जहां उन्होंने समस्त व्यवथाओं का निरीक्षण किया।

Lucknow: District Magistrate Abhishek Prakash arrived to inspect the construction work of Kisan Path
Image Source : INDIA TVLucknow: District Magistrate Abhishek Prakash arrived to inspect the construction work of Kisan Path under construction

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों को लेकर नजर बनाए हुए हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश विकास कार्यों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही को लेकर बेहद सख्त रहते हैं। हाल ही में जनपद में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान चला रहे हैं। उनका कहना है कि शासकीय भूमियों पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

Lucknow: District Magistrate Abhishek Prakash arrived to inspect the construction work of Kisan Path
Image Source : INDIA TVLucknow: District Magistrate Abhishek Prakash arrived to inspect the construction work of Kisan Path under construction

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत