1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा फेज-2 में एक कंपनी में लगी भीषण आग, 7 फायर टेंडर मौके पर मौजूद

नोएडा फेज-2 में एक कंपनी में लगी भीषण आग, 7 फायर टेंडर मौके पर मौजूद

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 07, 2022 11:06 am IST,  Updated : Nov 07, 2022 11:06 am IST

नोएडा फेज -2 में मुश्किन इंटरनेशनल में एक कंपनी में आग लगी। 7 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं।

नोएडा फेज-2 में एक कंपनी में लगी भीषण आग- India TV Hindi
नोएडा फेज-2 में एक कंपनी में लगी भीषण आग Image Source : ANI

यूपी के नोएडा में आज एक एक्सपोर्ट कंपनी में आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के लिए 7 फायर टेंडर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी में आग लगी वह नोएडा के फेस 2 में स्थित है। आग लगने की वजह से पूरी कंपनी जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा। 

समाचार एंजेसी एएनआई के मुताबिक नोएडा फेस 2 में स्थित मुश्किन इंटरनेशनल कंपनी में आग लगी है। फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर आग बुझाने पहुंचे हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत