1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पुलिस ने तीन छात्रों को किया गिरफ्तार, शिक्षका को हर रोज कहते थे 'आई लव यू मैम जी'

पुलिस ने तीन छात्रों को किया गिरफ्तार, शिक्षका को हर रोज कहते थे 'आई लव यू मैम जी'

 Published : Nov 27, 2022 11:41 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 11:52 pm IST

12वीं कक्षा के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के ऊपर आरोप है कि वो अपनी ही शिक्षका को आई लव यू कहते थे।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। - India TV Hindi
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। Image Source : TWITTER

मेरठ में तीन छात्रों को एक महिला शिक्षक के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। किठौर इलाके के एक इंटरमीडिएट कॉलेज का मामला है। जहां तीन छात्रों के द्वारा अपनी ही शिक्षका के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। इसके बाद छात्रों ने छेड़खानी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया। शिक्षका ने आरोप लगाया कि तीन छात्र उन्हें कई दिनों से परेशान कर रहे हैं। इसके लिए हमने कई बार शिकायत की लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। 

शिक्षका को कहा 'आई लव यू'

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रों ने शिक्षका को 'जान' कहकर संबोधित किया। इसके बाद छात्रों ने शिक्षका को 'आई लव यू' कहा। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे तीनों छात्र शिक्षका के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला शिक्षिका ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 12वीं कक्षा के तीन छात्र पिछले कुछ हफ्तों से उसे परेशान कर रहे हैं। वे कई बार उसके स्कूल जाने और घर वापस आने पर अश्लील कमेंट कर रहे थे। इसके अलावा सड़कों पर भी घेर लेते थे। 

गार्जियन ने भी लड़कों को बढ़ावा दिया
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिक्षिका ने बताया कि उसने छात्रों के माता-पिता से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। किठौर की सर्किल ऑफिसर सुचिता सिंह ने कहा, शिक्षिका की शिकायत पर तीन छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (किसी महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 500 (मानहानि) और आईटी अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों छात्रों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत