1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Noida News: श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने सांसद महेश शर्मा से खुद के परिवार को बताया खतरा

Noida News: श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने सांसद महेश शर्मा से खुद के परिवार को बताया खतरा

 Published : Sep 26, 2022 02:45 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 02:45 pm IST

Noida News: अनु त्यागी ने इस वीडियो के जरिए बताया है कि डॉ महेश शर्मा से उनके परिवार को खतरा है और उन्होंने समाज को एकजुट रहने की अपील की है और यह भी कहा है कि उन्हें बांटने की कोशिश की जा रही है।

Shrikant Tyagi- India TV Hindi
Shrikant Tyagi Image Source : FILE

Highlights

  • ‘उनके पति और विनय त्यागी में कोई झगड़ा नहीं‘
  • पार्टी करती 25 महिलाओं का फोटो वायरल
  • ‘श्रीकांत की पत्नी को आरडब्ल्यूए चुनाव में नहीं खड़े होने दिया था‘

Noida News: श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर नोएडा से भाजपा के सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ अपना बयान जारी किया है। अनु त्यागी ने इस वीडियो के जरिए बताया है कि डॉ महेश शर्मा से उनके परिवार को खतरा है और उन्होंने समाज को एकजुट रहने की अपील की है और यह भी कहा है कि उन्हें बांटने की कोशिश की जा रही है। 

‘उनके पति और विनय त्यागी में कोई झगड़ा नहीं‘

अनु त्यागी ने वीडियो के माध्यम से यह भी बताया है कि उनके पति और विनय त्यागी के बीच किसी तरीके का कोई झगड़ा नहीं है और विनय त्यागी से उन्हें कोई खतरा नहीं है। श्रीकांत त्यागी जब जेल से बाहर आएंगे तो दोनों के बीच विवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

पार्टी करती 25 महिलाओं का फोटो वायरल

इसके साथ ही साथ सोशल मीडिया पर अनु त्यागी और सोसायटी के लोगों के अनबन और नोकझोंक बढ़ती जा रही है। पिंटू त्यागी नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट से पार्टी करती हुई 25 महिलाओं की फोटो को वायरल किया गया है। 

‘श्रीकांत की पत्नी को आरडब्ल्यूए चुनाव में नहीं खड़े होने दिया था‘

फोटो डालने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि ये वही महिलाएं है जो श्रीकांत और उनकी पत्नी से जलती हैं और उन्होंने श्रीकांत की पत्नी को आरडब्ल्यूए के चुनाव में खड़ा नहीं होने दिया था। फोटो में महिलाओं के खिलाफ कई टिप्पणियां भी की गई हैं और महिलाओं की फोटो शराब की बोतल के साथ साझा की गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत