1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Noida News: नोएडा में फैक्ट्री से घर लौट रही लड़की के साथ हुआ गैंगरेप, बदमाशों ने मारपीट भी की

Noida News: नोएडा में फैक्ट्री से घर लौट रही लड़की के साथ हुआ गैंगरेप, बदमाशों ने मारपीट भी की

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jul 25, 2022 11:00 am IST,  Updated : Jul 25, 2022 11:00 am IST

Noida News: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात वह फैक्ट्री से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक पार्क के पास अंधेरे में दो अंजान लड़के उसे जबरन पकड़कर पार्क में ले गए, उससे मारपीट की और बारी-बारी से बलात्कार किया।

REPRESENTATIONAL IMAGE- India TV Hindi
REPRESENTATIONAL IMAGE Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • नोएडा में फैक्ट्री से घर लौट रही लड़की के साथ हुआ गैंगरेप
  • बदमाशों ने लड़की से मारपीट भी की
  • मोबाइल फोन और नकदी लूट लिए

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा में फैक्ट्री से काम करके लौट रही एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक लड़की को जबरन पार्क में ले गए और वहां उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तथा नकदी लूट लिए। लड़की ने रविवार रात को घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है और सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती भी पोस्ट की है। अपर पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) अंकिता शर्मा ने बताया कि एक लड़की ने फेज-2 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एनएसईजेड) स्थित एक कंपनी में काम करती है। उसने बताया कि शनिवार की रात वह फैक्ट्री से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक पार्क के पास अंधेरे में दो अज्ञात युवक उसे जबरन पकड़कर पार्क में ले गए, उससे मारपीट की और बारी-बारी से बलात्कार किया।

500 रुपये और मोबाइल फोन भी छीना

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पास रखे 500 रुपये नकद तथा मोबाइल फोन भी छीन लिया। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एनएसईजेड के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

मई के महीने में भी आया था ऐसा मामला

इसी साल मई के महीने में नोएडा सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने एक किशोरी से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया था । लड़की नाबालिग थी। मेडिकल जांच में खुलासा हुआ कि लड़की 15 हफ्ते से प्रेग्रेंट थी। कुछ दिन पहले ही तबियत बिगड़ने पर लड़की की जांच कराई गई थी। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसे गाजियाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि जब किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। किशोरी ने पुलिस के सामने दिए बयान में बताया कि वह जिस सोसाइटी में काम करती थी, वहां के सुरक्षा गार्ड नीरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया । पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत