1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Noida Twin Tower: आज गिरेंगे नोएडा के ट्विन टावर, इन एजेंसियों ने कसी कमर; ये रास्ते रहेंगे बंद

Noida Twin Tower: आज गिरेंगे नोएडा के ट्विन टावर, इन एजेंसियों ने कसी कमर; ये रास्ते रहेंगे बंद

 Published : Aug 28, 2022 07:21 am IST,  Updated : Aug 28, 2022 10:34 am IST

Noida Twin Tower: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे दोपहर 2:15 से लेकर 2:45 तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि धूल का गुबार अगर एक्सप्रेस-वे की तरफ रहा, तो इसे कुछ और देर के लिए बंद रखा जा सकता है।

Noida Twin Tower- India TV Hindi
Noida Twin Tower Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दोपहर ढाई बजे दबाया जाएगा बटन
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे रहेगा बंद
  • 3,700 किलो विस्फोटक का कर रहे इस्तेमाल

Noida Twin Tower: नोएडा के सेक्टर-93A में दो अवैध टावर को रविवार यानी आज दोपहर ढाई बजे विस्फोट से ढहा दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में 10 से 12 सेकंड लगेंगे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। टावर गिराने के लिए जेट डेमोलिशन, एडफिस इंजीनियरिंग और CBRI की टीम शनिवार को टावर के अंदर विस्फोटक से जुड़े वायर की जांच और ट्रिगर (बटन) दबाए जाने की तैयारियों को अंतिम रूप देती रही। 

3,700 किलो विस्फोटक का कर रहे इस्तेमाल

नोएडा अथॉरिटी और पुलिस अधिकारी आसपास की व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। सेक्टर-93A में बने 103 मीटर ऊंचे एपेक्स और 97 मीटर ऊंचे सियान टावर को ध्वस्त करने के लिए 3,700 किलो विस्फोटक अलग-अलग फ्लोर पर लगाया गया है। सुरक्षा कारणों से एमराल्ड कोर्ट और आसपास की सोसायटी के फ्लैट खाली कराए जाएंगे। इसके अलावा करीब 3 हजार वाहन और 200 पालतू जानवरों को भी बाहर निकाल लिया जाएगा।

दोपहर ढाई बजे दबाया जाएगा बटन

एडफिस इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता ने बताया कि पुलिस से मंजूरी मिलने पर दोपहर ढाई बजे ‘ट्रिगर’ दबाया जाएगा। डीसीपी (ट्रैफिक) गणेश पी साहा ने बताया कि डायवर्जन लागू करने का कार्य देर रात पूरा कर लिया गया।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे रहेगा बंद

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे दोपहर 2:15 से लेकर 2:45 तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि धूल का गुबार अगर एक्सप्रेस-वे की तरफ रहा, तो इसे कुछ और देर के लिए बंद रखा जा सकता है। एक्सप्रेस-वे के बंद रहने की जानकारी गूगल मैप पर करीब पौने घंटे पहले दिखाई देनी शुरू हो जाएगी, ऐसे में वैकल्पिक मार्ग भी गूगल मैप द्वारा बताया जाएगा। डीसीपी (सेंट्रल) राजेश एस ने बताया कि करीब 400 पुलिसकर्मियों के साथ PAC और NDRF के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

Traffic Diversion Map
Image Source : TWITTERTraffic Diversion Map


ध्वस्तीकरण होने तक बंद रहेंगे ये रास्ते

1- एटीएस तिराहा से गेझा फल सब्जी मंडी तिराहा तक मार्ग
2- एल्डिको चौक से सेक्टर 108 की ओर डबल मार्ग व सर्विस रोड
3- श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर 92 रतिराम चौक तक डबल मार्ग
4- श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर 132 की ओर फरीदाबाद फ्लाई ओवर
5- सेक्टर 128 से श्रमिक कुंज चौक तक फरीदाबाद फ्लाई ओवर 

दोपहर 2:15 बजे से डायवर्ट रहेगा नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक 

1- नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट रहेगा। यह ट्रैफिक सिटी सेंटर, सेक्टर 71 से होकर गंतव्य की ओर जाएगा।
2- नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले यातायात को फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से एलीवेटेड रोड की ओर डायवर्ट रहेगा। यह यातायात एलीवेटेड रोड होकर सेक्टर 60, सेक्टर 71 होकर गंतव्य की ओर जाएगा।
3- नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले यातायात को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे व सर्विस रोड को फरीदाबाद फ्लाई ओवर से पहले सेक्टर 82 कट के सामने पूर्ण बन्द किया गया है। यह यातायात गेझा तिराहा, फेस-2 होकर गंतव्य की ओर जाएगा।
4- ग्रेटर नोएडा से नोएडा/दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को परीचौक से सूरजपुर की ओर डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक सूरजपुर, यामाहा, फेस-2 या बिसरख, किसान चौक होकर गन्तव्य की ओर जाएगा।
5- यमुना एक्सप्रेस-वे/ग्रेटर नोएडा से नोएडा/दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को यमुना एक्सप्रेस-वे के ऊपर जीरो पॉइंट से परीचौक की ओर डायवर्ट रहेगा
6- यमुना एक्सप्रेस-वे/ग्रेटर नोएडा से नोएडा/दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे व सर्विस रोड सेक्टर 132 के सामने पूर्ण बन्द किया जाएगा। ट्रैफिक सेक्टर-132 के अन्दर से होकर पुस्ता रोड से गंतव्य की ओर जाएगा

करीब 35 हजार टन मलबे को हटाया जाएगा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि 6 एंबुलेंस मौके पर रहेंगी और जिला अस्पताल के साथ फैलिक्स और यथार्थ अस्पताल में भी बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रितु माहेश्वरी ने बताया कि करीब 60 हजार टन मलबा दोनों टावर से निकलेगा। इसमें से करीब 35 हजार टन मलबे का निस्तारण कराया जाएगा। ध्वस्तीकरण के बाद उठने वाली धूल को साफ करने के लिए कर्मचारी, स्वीपिंग मशीन, एंटी स्माग गन और पानी छिड़कने की मशीन के साथ वहां मौजूद रहेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत