1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Nupur Sharma Comment Row: प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिसबल तैनात

Nupur Sharma Comment Row: प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिसबल तैनात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 12, 2022 09:40 am IST,  Updated : Jun 12, 2022 02:14 pm IST

Nupur Sharma Comment Row: प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने जावेद पंप नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था और उसे इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया था। अब इसी जावेद पंप के घर पर प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी और प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है।

Bulldozer at Javed Pump house- India TV Hindi
Bulldozer at Javed Pump house Image Source : INDIA TV

Highlights

  • प्रयागराज हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था मुख्य आरोपी जावेद पंप
  • प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चस्पा किया था
  • प्रयागराज के अटाला का निवासी है जावेद पंप, टुल्लू पंप का करता था काम

Nupur Sharma Comment Row: प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने जावेद पंप नाम के जिस शख्स को गिरफ्तार किया था, उसके घर पर प्रशासन और प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। 

बता दें कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान को लेकर हंगामा जारी है। उनके बयान के बाद देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। नूपुर के बयान के खिलाफ प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में जावेद पंप मुख्य आरोपी है। 

जावेद के घर पर चस्पा किया गया था सामान हटाने का नोटिस

प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चस्पा कर कहा था कि आज यानी 12 जून को 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोग अपना सामान वहां से हटा लें। इसके बाद अथॉरिटी अपनी कार्रवाई करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद के घर के बाहर ये नोटिस शनिवार रात को चस्पा किया गया था। 

कौन है जावेद पंप

जावेद पंप प्रयागराज के अटाला का निवासी है और पुलिस ने उसे हिंसा मामले का मास्टरमाइंड बताया है। जावेद वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव भी है। जावेद पहले टुल्लू पंप का काम करता था, इसलिए उसके नाम के आगे पंप लग गया। 

बता दें कि प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने 95 लोगों के खिलाफ नामजद और 5 हजार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें अटाला इलाके के हिस्ट्रीशीटर टीपू का नाम भी शामिल है। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत