1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Pallavi Patel: केशव प्रसाद मौर्य को हराने वाली MLA पल्लवी पटेल बेहोश होकर गिरी पड़ीं, अस्पताल में भर्ती

Pallavi Patel: केशव प्रसाद मौर्य को हराने वाली MLA पल्लवी पटेल बेहोश होकर गिरी पड़ीं, अस्पताल में भर्ती

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 07, 2022 03:52 pm IST,  Updated : Jul 07, 2022 03:52 pm IST

बताया जा रहा है कि पल्लवी पटेल बुधवार को अचानक सरकारी आवास में गिर गईं और उनके सिर में चोट आई, जिससे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pallavi Patel hospitalised- India TV Hindi
Pallavi Patel hospitalised Image Source : FACEBOOK

Highlights

  • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं पल्लवी पटेल
  • पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था
  • कौशांबी जिले के सिराथू से पल्लवी केशव प्रसाद मौर्य को हराया था

Pallavi Patel: अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल को कथित तौर पर ब्रेन स्ट्रोक के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनावों में कौशांबी जिले के सिराथू से पल्लवी पटेल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। बताया जा रहा है कि पल्लवी पटेल बुधवार को अचानक सरकारी आवास में गिर गईं और उनके सिर में चोट आई, जिससे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनका मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है।

अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। मेदांता के प्रवक्ता डॉ. आलोक खन्ना ने कहा, पल्लवी पटेल के सिटी स्कैन समेत सभी परीक्षण किए गए हैं। इलाज शुरू हो गया है, और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी।

डिप्टी CM मौर्य ने की स्वस्थ होने की कामना

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, सपा विधायक पल्लवी पटेल की बीमारी की खबर मिली। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि 41 साल की पल्लवी पटेल बीते विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सिराथू से मैदान में थीं और उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को 7,337 वोटों से हराया था।

पल्लवी और अनुप्रिया पटेल में विवाद भी देखा गया
वहीं, आपको बता दें कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते पल्लवी पटेल और उनकी बहन और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल में विवाद की खबरें भी आई हैं। हाल ही में दोनों के बीच उनके पिता सोने लाल पटेल की जयंती कार्यक्रम में विवाद हुआ था। दरअसल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दोनों बहनें आमने-सामने आ गई थी। जिसमें मां ने पल्लवी पटेल का साथ दिया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत