1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'राम से नहीं की जा सकती राहुल गांधी की तुलना', अयोध्या में जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने ऐसा क्यों कहा?

'राम से नहीं की जा सकती राहुल गांधी की तुलना', अयोध्या में जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने ऐसा क्यों कहा?

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 27, 2022 12:57 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 01:03 pm IST

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि कभी भी राहुल गांधी की तुलना राम से नहीं की जा सकती। सलमान खुर्शीद ने जो कहा है, हम उसकी निंदा करते हैं। गौरतलब है कि खुर्शीद ने राहुल को अलौकिक बताया था।

Ram Janmabhoomi - India TV Hindi
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास Image Source : ANI

लखनऊ: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अयोध्या में राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'कोई भी व्यक्ति भगवान राम नहीं हो सकता, न ही भरत हो सकता है। कभी भी राहुल गांधी की तुलना राम से नहीं की जा सकती। सलमान खुर्शीद ने जो कहा है, हम उसकी निंदा करते हैं।' दरअसल आचार्य सत्येंद्र दास का ये बयान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के उस बयान पर आया है, जिसमें उन्होंने राहुल को अलौकिक बताया था।

सलमान खुर्शीद ने क्या कहा था?

सलमान खुर्शीद ने कहा था, 'वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर (भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं। वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं। भगवान राम की 'खड़ाऊं' बहुत दूर तक जाती हैं। सलमान ने ये बयान मुरादाबाद में दिया था।

कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी की हाफ टीशर्ट की चर्चा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में सफेद रंग की हाफ टीशर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। कड़ाके की ठंड में जब लोग जैकेट और टोपा-मफलर पहने हुए दिख रहे हैं, वहां राहुल का ये अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत