1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Sultanpur News: पति ने मुंबई ले जाने से किया मना, तो मां ने एक साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट

Sultanpur News: पति ने मुंबई ले जाने से किया मना, तो मां ने एक साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 18, 2022 05:43 pm IST,  Updated : Jul 18, 2022 05:43 pm IST

Sultanpur News: रोहित रविवार को मुंबई जाने के लिए घर से प्रयागराज स्टेशन के लिए निकल रहा था, तो पत्नी ने भी साथ चलने की बात कही। इस पर उसने उससे कहा कि अगले महीने 10 अगस्त को तुम्हारा भाई जब मुंबई आएगा, तो उसके साथ आ जाना।

child- India TV Hindi
child Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • पति के मंबई साथ न ले जाने पर मां ने बच्चे की हत्या की
  • पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • एक साल के बच्चे की मां खुशबू को हिरासत में लिया गया है

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। पति के मंबई साथ न ले जाने पर मां ने अपने एक साल के बच्चे की हत्या कर दी। वहीं जब पिता को इस बात की जानकारी लगी तो आधे रास्ते से ही घर लौट आया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि उसकी मां खुशबू को हिरासत में ले लिया है।

जानें, क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के चांदा कोतवाली अंतर्गत फरमापुर गांव की है। गांव निवासी रोहित शर्मा का एक ही पुत्र शिवम (एक वर्ष) था। बताया जा रहा है कि रोहित मुंबई में रहकर काम करता था और वह गत 4 जुलाई को पत्नी खुशबू और बच्चे शिवम को लेकर मुंबई से घर आया था। रोहित ने बताया कि रविवार को मुंबई जाने के लिए घर से प्रयागराज स्टेशन के लिए निकल रहा था, तो पत्नी ने भी साथ चलने की बात कही। इस पर उसने उससे कहा कि अगले महीने 10 अगस्त को तुम्हारा भाई जब मुंबई आएगा, तो उसके साथ आ जाना। लेकिन खुशबू रोहित की यह बात मानने के लिए राजी नहीं हुई।

पति के घर से निकलते ही बेटे को मार डाला
रोहित ने बताया कि शनिवार रात को पत्नी ने उसे खाना देने से मना कर दिया और इसके बाद रात में बेटे शिवम का मुंह दबाने की कोशिश की। रोहित के मुताबिक जब वह रविवार को घर से निकला, तो उसकी पत्नी ने बेटे को मार डाला। वहीं घर के अन्य सदस्यों ने जब काफी देर तक शिवम को नही देखा तो उन्हें चिंता हुई, लेकिन खुशबू कुछ बताने को तैयार नहीं थी। आनन फानन परिजनों ने खुश्बू के भाई को घर बुलवाया। खुशबू के भाई ने जब बेटे के बारे में कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बेटे के हत्या कर देने के बाद कही। इतना सुनते ही सबकी रूह कांप गई। रोहित को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो वह आधे रास्ते से ही घर वापस आ गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ सतीश शुक्ला ने बताया कि रविवार को चांदा कोतवाली क्षेत्र के फरमापुर गांव निवासी खुशबू पत्नी रोहित शर्मा ने पति से कुछ कहासुनी होने पर अपने एक साल के बेटे की हत्या कर दी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत