1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: बारातियों ने रसमलाई की डिमांड कर दी, पूरी न होने पर जानिए क्या किया

UP News: बारातियों ने रसमलाई की डिमांड कर दी, पूरी न होने पर जानिए क्या किया

 Published : Jun 17, 2022 02:37 pm IST,  Updated : Jun 17, 2022 02:38 pm IST

UP News: मामला 15 जून का बताया जा रहा है। लड़की पक्ष ने शादी का पूरा इंतजाम किया हुआ था। लेकिन रसमलाई न मिलने पर मामला इतना बढ़ गया कि बारात दुल्हन को बिना विदा कराए ही लौट आई।

The marriage was in UP- India TV Hindi
The marriage was in UP Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है
  • रसमलाई न मिलने पर बारातियों ने किया हंगामा
  • लड़की पक्ष ने पुलिस में FIR दर्ज कराई

UP News: भारत में शादी सिर्फ दो लोगों की नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच होती है। दो समाजों के बीच होती है। एक पिता अपनी बेटी की शादी के तमाम सपने देखता है और उन्हें पूरे करने की तमन्ना रखता है। वह अपनी तरफ से बारातियों और अन्य सभी की मांगों और ख्वाहिशों को पूरा करने की कोशिश करता है। लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी कोई कमी रह जाती है या वह किसी की मांग पूरी नहीं कर पाता है। और ऐसे में शादी होने में अड़चन आ जाती है। 

रिश्तेदार कर रहे थे रसमलाई की मांग 

ऐसा ही कुछ मामला हुआ उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में। शादी को लेकर घर में खुशियां थीं। बारात भी तय समय पर पहुंच चुकी थी। लेकिन बारात में आए कुछ रिश्तेदारों ने शराब पी रखी थी। और वह बार-बार रसमलाई की मांग किये जा रहे थे। मामला इतना बढ़ा कि रसमलाई न मिलने पर शादी ही टूट गई। लड़के वाले बारात लेकर लौट गए। जिसके बाद लड़की पक्ष ने जब थाने में FIR दर्ज कराई तब जाकर अगले दिन शादी हुई।

मामला 15 जून का बताया जा रहा है। लड़की पक्ष ने शादी का पूरा इंतजाम किया हुआ था। लेकिन रसमलाई न मिलने पर मामला इतना बढ़ गया कि बारात दुल्हन को बिना विदा कराए ही लौट आई। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा, जहां लड़का पक्ष में FIR दर्ज की गई। जिसके बाद अगले दिन 16 जून को दोनों पक्षों में सहमति होने के बाद अधूरी शादी पूरी कराई गई और दुल्हन की विदाई हो सकी।  

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत