1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 जख्मी

बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 जख्मी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 30, 2022 08:28 am IST,  Updated : Nov 30, 2022 08:49 am IST

Bahraich Road Accident: बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग जख्मी हो गए हैं। एसएचओ राजेश सिंह ने इसकी पुष्टि की।

बहराइच में सड़क हादसा- India TV Hindi
बहराइच में सड़क हादसा Image Source : ANI

Bahraich Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग जख्मी हो गए हैं। एसएचओ राजेश सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया, घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना बहराइच के जरवल इलाके के तप्पे सिपाह इलाके की है।

लखनऊ से बहराइच जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 4:30 बजे के करीब हुआ। कोहरे के चलते तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर सीओ और एसडीएम कैसरगंज मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। हादसे की शिकार हुई बस लखनऊ से बहराइच जा रही थी।

बस में लगभग 40 यात्री सवार थे

मरने वालों में सभी पुरुष हैं। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। वहीं, घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत