1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार 2 फरार

यूपी: प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार 2 फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2022 02:12 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 02:15 pm IST

उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ जनपद में पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। इस मुठभेड़ में दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए हैं जिनकी तालाश में पुलिस ने जांच टीम का गठन कर दिया है।

Representative Photo - India TV Hindi
Representative Photo  Image Source : PIXABAY

Highlights

  • पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
  • एक बदमाश गिरफ्तार, 2 अभी हैं फरार
  • पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी

प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थानाक्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की जानकारी के मुताबिक घायल हुए बदमाश का इलाज जारी है।  पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात इलाके में नाकाबंदी कर दी थी लेकिन अचानक बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल 

पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सुफियान बताया है। उसके पास से दो तमंचा, 315 बोर एवं कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है l पुलिस ने बाताया कि सुफियान एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि घायल बदमाश को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फरार बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत