1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने फावड़े से की 2 लोगों की हत्या, 5 लोग हुए घायल

UP: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने फावड़े से की 2 लोगों की हत्या, 5 लोग हुए घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2022 03:35 pm IST,  Updated : Mar 21, 2022 03:35 pm IST

पुलिस उप महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति फावड़ा लेकर अपने घर से निकला और पीड़ितों पर बेवजह हमला किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में से दो की मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। 

UP Crime- India TV Hindi
UP Crime Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के माजरा गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने सोमवार को फावड़े से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी और पांच अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उप महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति फावड़ा लेकर अपने घर से निकला और पीड़ितों पर बेवजह हमला किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में से दो की मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि अपराध के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खबर के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोपल लगाते हुए मृतक के शव को थाने के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया। यह घटना बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, शनिवार से वह घर से लापता था। युवक के लापता होने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।

रविवार को युवक का शव छपरौली कस्बे के बिजली घर के पास से बरामद किया गया। मृतक का नाम मुन्ना है, उसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। मृतक मुन्ना घर में अपनी मां के साथ रहता था। बेटे की मौत के बाद मां घर में अकेली रह गई है. युवक की हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी थाना पुलिस को और युवक के परिजनों को दी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत