1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: सीएम योगी ने अपने पास रखे 34 विभाग, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय

यूपी: सीएम योगी ने अपने पास रखे 34 विभाग, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2022 02:54 pm IST,  Updated : Mar 29, 2022 02:54 pm IST

यूपी में सीएम योगी ने सोमवार को अपने मंत्रियों को काम का बंटवारा कर दिया है। सीएम ने अपने पास गृह समेत कुल 34 विभाग रखे हैं।

up new ministers- India TV Hindi
up new ministers Image Source : PTI

Highlights

  • सीएम योगी ने अपने पास रखे 34 विभाग
  • केशव प्रसाद मौर्य के पास ग्राम्य विकास समेत कई अहम विभाग
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पास चिकित्सा विभाग

लखनऊ: यूपी में सीएम योगी ने सोमवार को अपने मंत्रियों को काम का बंटवारा कर दिया है। सीएम ने अपने पास गृह समेत कुल 34 विभाग रखे हैं। वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य को ग्राम विकास, खाद्य प्रसंस्करण, सार्वजनिक उद्यम समेत छह विभाग मिले हैं। पहली बार डिप्टी सीएम बनाए गए ब्रजेश पाठक को चिकित्सा और परिवार कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

यहां जानें किस मंत्री को मिली कौन सा विभाग

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी के पास नियुक्ति,  कार्मिक,  गृह  सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन,  राजस्व,  खाद्य एवं रसद,   नागरिक आपूर्ति,  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,  भूतत्व एवं खनिकर्म,  अर्थ एवं संख्या,   राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन,  गोपन

 सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त,   नियोजन,   राज्य संपत्ति,  उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय,  प्रशासनिक सुधार,  अवस्थापना,   भाषा,  अभाव सहायता एवं पुनर्वास,  लोक सेवा प्रबंध,  किराया नियंत्रण,  प्रोटोकॉल,  सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक बल,  नागरिक उड्डयन,  न्याय और  विधायी विभाग हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य के पास ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग हैं। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पास चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग है।

सुरेश कुमार खन्ना

सुरेश कुमार खन्ना को यूपी बीजेपी का बड़ा नेता माना जाता है। उन्हें वित्त और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। 

स्वतंत्र देव सिंह 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय मिला है। इसके अलावा उनके पास नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, लघु सिंचाई, परती भूमि विकास भी है। 

बेबी रानी मौर्य और संजय निषाद

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मिला है। संजय निषाद को मत्स्य विभाग मिला है। 

लक्ष्मी नारायण चौधरी और जयवीर सिंह

लक्ष्मी नारायण चौधरी के पास गन्ना विकास और चीनी मिलों का विभाग है। वहीं जयवीर सिंह के पास पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय है।

धर्मपाल सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी

धर्मपाल सिंह के पास पशुधन,  दुग्ध विकास,  राजनैतिक पेंशन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग है। वहीं नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पास औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन है। 

भूपेंद्र चौधरी और अनिल राजभर 

भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं अनिल राजभर के पास श्रम, सेवायोजन और समन्वय विभाग हैं। 

जितिन प्रसाद और राकेश सचान

जितिन प्रसाद के पास लोक निर्माण विभाग है और राकेश सचान के पास सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा और वस्त्र उद्योग है। 

अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय और आशीष पटेल 

अरविंद कुमार शर्मा के पास नगर विकास, शहर समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग है। वहीं योगेंद्र उपाध्याय के पास उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी है। इसके अलावा आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा और उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट-माप विभाग मिला है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत