1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News : यूपी में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानिए कहां हुई किसकी तैनाती

UP News : यूपी में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानिए कहां हुई किसकी तैनाती

 Reported By: Ruchi Kumar
 Published : Aug 23, 2022 07:28 am IST,  Updated : Aug 23, 2022 01:15 pm IST

UP News : वहीं 11 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तानात सेनानायक अखिलेश कुमार चौरसिया को स्थापना में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

IPS transfer- India TV Hindi
IPS transfer Image Source : INDIA TV

Highlights

  • डीआईजी अब्दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का डीआईजी बनाया गया
  • अखिलेश कुमार चौरसिया को स्थापना में एसपी के पद पर तैनात किया गया
  • यूपी शासन ने 12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया

UP News : उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। प्रतिनियुक्ति से वापस आए डीआईजी अब्दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का डीआईजी बनाया गया है। एंटी नराकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन पहली बार हुआ है। वहीं 11 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात सेनानायक अखिलेश कुमार चौरसिया को स्थापना में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पद पर तैनात रविंद्रकुमार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में डीसीपी के पद पर तैनाती दी गई है।

12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर 

इसके अलावा योगी सरकार ने 12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया है। इन अधिकारियों को बतौर अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। अभी तक ये अधिकारी सीओ और एसीपी के पदों पर तैनात थे। लखनऊ में तैनात अनिल कुमार यादव का ट्रांसफर नोएडा कर दिया गया है।गाजियाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर लखनऊ ट्रांसफर किया गया है।

IPS Transfer
Image Source : INDIA TVIPS Transfer

मनीष कुमार शांडिल्य को अलीगढ़ से वाराणसी कमिश्नरेट, राहुल भाटी को गोरखपुर से बरेली, अभिषेक भारती को प्रयागराज से गाजीपुर, अंकिता शर्मा को नोएडा से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट, संदीप कुमार मीणा को मथुरा से मुरादाबाद, अनिरुद्ध कुमार को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से फतेहपुर, संतोष कुमार मीणा को वाराणसी से प्रयागराज और लखन सिंह यादव को वाराणसी से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में तैनाती दी गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत