1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: यूपी BJP की लखनऊ में आज बड़ी बैठक, ये पदाधिकारी होंगे शामिल

UP News: यूपी BJP की लखनऊ में आज बड़ी बैठक, ये पदाधिकारी होंगे शामिल

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 23, 2022 07:53 am IST,  Updated : Aug 23, 2022 10:56 am IST

UP News: यह बैठक राजधानी लखनऊ में प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर की जायेगी। और इसमें अवध, कानपुर, काशी और गोरक्ष क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी।

UP News- India TV Hindi
UP News Image Source : INDIA TV

Highlights

  • रविवार को गाजियाबाद में हुई थी बैठक
  • बैठक में प्रदेश संगठन के अधिकारी भी रहेंगे शमिल
  • बीजेपी उत्तर प्रदेश में पूरा संगठनात्मक ढांचा बदल रही है

UP News: भारतीय जनता पार्टी में पद संभालते ही काम शुरू करने की परम्परा रही है। इसी परम्परा को निभाते हुए नवनियुक्त उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने काम करना शुरू कर दिया है। रविवार को गाजियाबाद में पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की बैठक एक बाद आज धर्मपाल लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर बड़ी बैठक करेंगे।

यह बैठक राजधानी लखनऊ में प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर की जायेगी। और इसमें अवध, कानपुर, काशी और गोरक्ष क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी। इस बैठक में इन चारों क्षेत्रों के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य नेता भाग लेंगे। परिचय के साथ ही बैठक में मिशन-2024 के लिए रणनीति साफ की जाएगी। धर्मपाल सोमवार देर रात लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच गए।

BJP meeting
Image Source : SOCIAL MEDIABJP meeting

हाल ही में हुई है नियुक्ति 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इन दिनों उत्तर प्रदेश में पूरा संगठनात्मक ढांचा बदल रही है। हाल ही में सुनील बंसल की जगह प्रदेश महामंत्री संगठन के रूप में झारखंड से धर्मपाल को यूपी लाया गया है। वहीं यूपी में इस भूमिका को निभा रहे सुनील बंसल का प्रमोशन कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री और तीन राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर की नियुक्ति झारखंड के प्रदेश महामंत्री के रूप में कर दी गई। इसके साथ ही पार्टी में जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष की भी नियुक्ति होनी है।

प्रदेश संगठन के अधिकारी भी रहेंगे शमिल 

लखनऊ में मंगलवार को चारों क्षेत्रों के पदाधिकारियों संग परिचयात्मक बैठक के साथ ही प्रदेश में विधिवत काम शुरू करेंगे। पार्टी के राज्य मुख्यालय में दोपहर एक बजे से होने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में आगामी निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत