1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: शाहजहांपुर में नकली काली मिर्च के कारखाने का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार

UP News: शाहजहांपुर में नकली काली मिर्च के कारखाने का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 16, 2022 02:47 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 02:47 pm IST

UP News: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारखाने के मालिक आनंद गुप्ता के अलावा अनिल कुमार, सोनपाल और हरीनाथ को मौके से गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Fake pepper factory- India TV Hindi
Fake pepper factory Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • नकली काली मिर्च के कारखाने का भंडाफोड़
  • 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया
  • 8 क्विंटल काली मिर्च, 25 क्विंटल हरी मटर और रसायन जब्त

UP News: यूपी के शाहजहांपुर में नकली काली मिर्च के कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाने की पुलिस ने नकली काली मिर्च बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरुवा पट्टी गांव में काली मिर्च बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया और आठ क्विंटल काली मिर्च, 25 क्विंटल हरी मटर और रसायन आदि को कब्जे में ले लिया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। कुमार ने कारखाने के मालिक आनन्‍द गुप्ता से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह बेंगलुरु में नकली काली मिर्च बनाने के एक कारखाने में काम करता था और वहीं से उसने यह काम सीखा था। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारखाने के मालिक आनंद गुप्ता के अलावा अनिल कुमार, सोनपाल और हरीनाथ को मौके से गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत