1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: 'भारत अब कमजोर नहीं रहा, आज जब हम बोलते हैं तो दुनिया कान लगाकर सुनती है': राजनाथ सिंह

UP News: 'भारत अब कमजोर नहीं रहा, आज जब हम बोलते हैं तो दुनिया कान लगाकर सुनती है': राजनाथ सिंह

 Published : Aug 27, 2022 10:25 am IST,  Updated : Aug 27, 2022 10:25 am IST

UP News: राजनाथ सिंह ने कहा कि, आज राजीव गांधी होते तो उनको संतुष्टि मिलती। आज केंद्र सरकार की तरफ से भेजा जा रहा 100 का 100 रुपया आम आदमी के पास पहुंच रहा है।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh Image Source : PTI

Highlights

  • 'आज भारत कमजोर भारत नहीं रहा'
  • 'भारत ताकतवर देश की कतार में है'
  • 'हमारी सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में हैं'

UP News: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बहुत सारे लोग कंफ्यूजन क्रिएट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना दुश्मन को सबक सिखाना अच्छी तरह जानती है। ये बात पूरी दुनिया जान भी चुकी है। हमारे स्वाभिमान पर चोट की तो हम हर तरह से निपटने के लिए तैयार हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि कोविड के बाद भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ी है। 

'आज भारत कमजोर भारत नहीं रहा'

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहा कि, "आज भारत कमजोर भारत नहीं रहा है, ताकतवर देश की कतार में है। जिसके स्वाभिमान पर अगर किसी ने चोट पहुंचाने का प्रयास किया तो जवाब देने का ताकत भी रखता है। देश आश्वस्त रहे हमारी सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है।" 

Rajnath Singh
Image Source : PTIRajnath Singh

उन्होंने कहा कि हाल ही में जो कुछ हुआ मैं उसकी चर्चा नहीं करना चाहता, लेकिन आतंकवादी छिपकर लड़ते हैं। उरी और पुलवामा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने उनकी जमीन पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की। इंडो-चाइना बॉर्डर का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया है। इस पर बहुत लोग भ्रम पैदा करते हैं, लेकिन मर्यादाएं नहीं टूटनी चाहिए। देश आश्वस्त रहे कि हमारी एक-एक इंच जमीन सुरक्षित है।

Rajnath Singh
Image Source : PTIRajnath Singh

'कोविड के बाद भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ी'

उन्होंने कहा कि, "पहले विश्व मंचों पर भारत को महत्व नहीं मिलता था, आज भारत जब बोलता है तो दुनिया कान लगाकर सुनती है। कोविड के बाद भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2047 तक विश्व के टाप-3 अर्थव्यवस्था में भारत खड़ा हो जाएगा।" रक्षामंत्री ने पीएम जनधन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि, "आज राजीव गांधी होते तो उनको संतुष्टि मिलती। आज केंद्र सरकार की तरफ से भेजा जा रहा 100 का 100 रुपया आम आदमी के पास पहुंच रहा है।" राजनाथ सिंह ने कहा कि 2047 आजादी के अमृत काल में भारत विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। कोविड के बाद भी आज भारत उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। मंहगाई बढ़ी है लेकिन सिर्फ भारत नहीं बल्कि कोविड के कारण पूरा विश्व इससे प्रभावित हुआ है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत