1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: बाइक की टक्कर में कावड़िए की मौत, 4 अन्य घायल

UP News: बाइक की टक्कर में कावड़िए की मौत, 4 अन्य घायल

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 23, 2022 03:45 pm IST,  Updated : Jul 23, 2022 03:45 pm IST

UP News: इस हादसे में मोहित की मौत हो गई, जबकि चार अन्य उमेश, मनीष, रमेश और रजत घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मोहित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

UP News- India TV Hindi
UP News Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • सामने से आ रही बाइक से टक्कर
  • हादसे में 26 वर्षीय मोहित की मौत
  • शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेगराजपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक कांवड़िए की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को 26 वर्षीय मोहित अपने दो साथियों के साथ मेरठ से हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी बेगराजपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। 

इस हादसे में मोहित की मौत हो गई, जबकि चार अन्य उमेश, मनीष, रमेश और रजत घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मोहित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन कांवड़िए घायल

इससे पहले यूपी के बिजनौर के मंडावर थाना इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन कांवड़िए घायल हो गए, जिसमें एक ही हालत गंभीर है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मेरठ निवासी कांवड़िए गौरव, रघु और अभिषेक की बाइक शुक्रवार रात थाना मंडावर के हाजीपुरा गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

घटना में तीनों घायल हो गए। तीनों कांवड़िए बाइक से हरिद्वार से गंगा जल लेने जा रहे थे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर गौरव को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत